जब आप APP के URL पर जाएंगे तो यह आपसे स्वचालित रूप से install करने के लिए कहेगा।
सभी व्यक्ति जो पहले से ही संगठन के सदस्य हैं, उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, जो भी संगठन का सदस्य बनना चाहता है और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, वह सदस्यता हेतु पंजीकरण कर सकता है।
बाल विकास छात्र APP के वर्तमान संस्करण में पंजीकरण नहीं कर सकते हैं। वे अगले चरण में पंजीकरण करने में सक्षम होंगे जब यह सुविधा उपलब्ध होगी और अधिसूचित की जाएगी।
श्री सत्य साईं बाल विकास का कोई भी पूर्व छात्र जो वर्तमान में संगठन का सदस्य है, उनके लिए पंजीकरण अनिवार्य है। अन्य पूर्व छात्र जो संगठन का सदस्य बनना चाहते हैं तथा उनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, पंजीकरण कर सकते हैं।
यदि आपने Sai One APP में पंजीकरण किया है, तो आपके तथ्य पहले से ही Sai Connect में उपलब्ध है। आपको बस तथ्यों की पुष्टि कर जमा करने की आवश्यकता है।
यह केवल तभी संभव है यदि Sai One APP में आपके मोबाइल नंबर पर एक से अधिक entry मौजूद है। चूंकि system को पता नहीं है कि कौन सी entry सही है, यह आपके रिकॉर्ड को नहीं दिखा सकता है। आपसे अनुरोध है कि एक बार फिर से तथ्य दर्ज करें।
पंजीकरण के दौरान आपको एक मान्य पहचान पत्र की तस्वीर अपलोड करने के लिए कहा जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र तैयार रखें।
नहीं। आप अपने तथ्य ड्राफ्ट के रूप में सहेज सकते हैं और बाद में किसी भी समय अपना पंजीकरण पुन: पूर्ण सकते हैं। पंजीकरण फिर से करने के लिए बस आपको मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा और SMS पर भेजे गए कोड के द्वारा उसका पुष्टीकरण करना होगा।
पंजीकरण के अंत में आपकी सदस्यता संख्या उत्पन्न होगी। आपका रिकॉर्ड अनुमोदन के लिए समिति संयोजक को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृति मिलते ही आपको APP में सूचना प्राप्त होगी।
पंजीकरण के दौरान, आपके पते के पिन कोड के आधार पर समितियाँ एवं भजन मंडलियों को स्वचालित रूप से APP में सूचीबद्ध किया जाएगा। यदि आपके पिन कोड के अधिकृत क्षेत्र में कोई समिति उपलब्ध नहीं है, तो आप समिति सूची स्क्रीन के शीर्ष पर दूरत्व के स्लाइडर को सरकाकर (slide कर) पास के समिति या भजन मंडली को सूचीबद्ध कर सकते हैं। यदि ये दो विकल्प उपयुक्त समिति को नहीं दर्शाते हैं, तो आप अपने जिले की सभी समिति और भजन मंडली की सूची भी देख सकते हैं और इस सूची में से सुविधानुसार समिति या भजन मंडली का चयन कर सकते हैं।
यदि आप पिछले प्रश्न में वर्णित चरणों का पालन करके अपने पते के समीप किसी भी समिति को अनुकूल नहीं पाते हैं, तो APP आपको अपनी समस्या की जानकारी देने का विकल्प प्रदान करेगा। संगठन से उपयुक्त सहायता हेतु आपको संपर्क किया जाएगा।
यदि आप पिछले प्रश्न में वर्णित चरणों का पालन करके अपने पते के समीप किसी भी समिति को अनुकूल नहीं पाते हैं, तो APP आपको अपनी समस्या की जानकारी देने का विकल्प प्रदान करेगा। संगठन से उपयुक्त सहायता हेतु आपको संपर्क किया जाएगा।
सभी संवेदनशील जानकारियाँ APP में सुरक्षित रूप से संग्रहीत की जाती है और किसी के द्वारा देखे जाने के लिए उपलब्ध नहीं है। आपको इसके बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।।
यह संभव हो सकता है कि समिति APP में जोड़ी नहीं गयी है। आप इस स्क्रीन के शीर्ष पर “Contact Us” लिंक पर क्लिक करके ऐप के भीतर से हमें इसकी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। इसका तुरंत हल किया जाएगा।
हाँ। लेकिन आपको अपने घर का पता ही भरना होगा और मानचित्र (map) पर अपने घर का सटीक स्थान चयन करना होगा। APP में किसी भी स्थान से पंजीकरण करने की सुविधा है। समिति या भजन मंडली के चयन हेतु, आपके पते के आधार पर ही सूचीबद्ध किया जाएगा।
पंजीकरण अनुरोध जमा करने के बाद, इसे आपके संयोजक और जिला अध्यक्ष के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाता है।
सदस्यता के मानदंडों को पूरा करने वाला प्रत्येक व्यक्ति संगठन का सदस्य बनने के लिए पात्र है। हालाँकि, यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो आपका अनुरोध अस्वीकार किया जा सकता है। आप आवश्यक सुधार, जो आपको APP में ही पता चल जाएँगे, के बाद पंजीकरण अनुरोध फिर से जमा कर सकते हैं।
आप My Profile स्क्रीन पर जाकर अपने पंजीकरण को ‘recall’ कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपका पंजीकरण संयोजक द्वारा अस्वीकार कर दिया जाएगी। एक बार अस्वीकार करने के बाद, आप उसे सुधार सकेंगे।
हमें खेद है अगर आपको APP में कोई समस्या या दोष का सामना करना पड़ा। कृपया इस स्क्रीन के शीर्ष पर “Contact Us” लिंक पर क्लिक करके APP के भीतर से हमें इसकी जानकारी प्रदान करें। इसका यथाशीघ्र हल किया जाएगा। आप प्रासंगिक स्क्रीनशॉट को भी संलग्न कर सकते हैं। इससे हमें समस्या की जांच करने और उसे शीघ्रता से हल करने में मदद मिलेगी।
कभी-कभी नेटवर्क समस्या के कारण SMS नहीं पहुँच पाता है या इसके मिलने में देरी हो सकती है। कृपया कुछ और मिनटों तक प्रतीक्षा करें। यदि फिर भी आपको SMS प्राप्त नहीं होता है, तो आप पुष्टीकरण कोड फोन काल पर उपलब्ध कराने का अनुरोध कर सकते हैं। यह सुविधा APP में जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
आप APP में forgot password के लिंक पर क्लिक करके अपना पासवर्ड फिर से स्थापित कर सकते हैं।
यह सुविधा SMS पर एक पुष्टीकरण कोड का अनुरोध करके पासवर्ड के बिना लॉगिन करने के लिए प्रदान की गई है।
यह एक पुस्तिका है जिसमें श्री सत्य साई सेवा संगठन के बारे में मूलभूत बातें सम्मिलित हैं। सभी के लाभ के लिए यह इस APP के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक सदस्य को इसे अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए और अपने आध्यात्मिक लाभ के लिए इसे अंतरंग करना चाहिए।
यह आमतौर पर तब होता है जब APP को हटाने पर ब्राउज़र का ‘Cache’ खाली नहीं होता। कृपया ब्राउज़र खोलें (क्रोम या सफारी, जो भी हो) तथा सेटिंग मेनू के भीतर Privacy सेटिंग्स पर जाएँ और ‘Cache’ को खाली (clear) करें। APP install करने के लिए फिर से URL पर जाएँ।
हाँ। इस APP में कई मॉड्यूल शामिल हैं। यह सिर्फ पहला चरण है जिसमें सदस्यों के पंजीकरण मॉड्यूल को उपलब्ध कराया गया है। अन्य मॉड्यूल शीघ्र ही उपलब्ध होंगे।